SBI Stree shakti yojana। Good News, अब हर महिला बनेगी आत्मनिर्भर। महिलाओ को मिलेगी 25 लाख तक की लोन।

SBI STREE SHAKTI YOJANA की जानकारी :

SBI STREE SHAKTI YOJANA :

भारतीय सरकार समय-समय पर योजनाएं लेकर देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का प्रयास करती रहती है। भारत सरकारने भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया के साथ मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए एक योजना का शुभारंभ किया गया है जिसे हम स्त्री शक्ति योजना के नाम से जानते हैं। इसमे अगर महिलाए खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहती है तो उसे बहुत ही कम ब्याज पर लोन दिया जाता है जिसका उपयोग महिलाए खुद का बिजनेस स्टार्ट करने में कर सकती है। 

इस योजना का उदेश ये है की अगर किसी महिला को खुद का बिजनेस करना हो तो उसे किसी भी प्रकार की समस्या ना आए। आप अगर एक महिला है और स्टेट बैंक को ऑफ इंडिया द्वारा ये जो स्त्री शक्ति योजना चलाई जा रही है उसका लाभ उठाना चाहती है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। 

Also Visit : UP Free Tablet Smartphone Yojana

SBI Stree Shakti Yojana क्या है?

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने यह योजना केंद्र सरकार के साथ शुरू की है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से, कोई भी महिला जो खुद का व्यापार या रोजगार करना चाहती है, वह बैंक के माध्यम से बहुत ही कम ब्याज पर 25 लाख रुपए तक का ऋण प्राप्त कर सकती है। इस ऋण पर बहुत ही कम ब्याज देना होता है। 

इस ऋण पर बहुत ही कम ब्याज देना होता है। इस योजना के अंतर्गत, महिलाओं को किसी भी व्यवसाय के लिए तभी ऋण दिया जाता है जब उनकी उस व्यवसाय में 50% या उससे अधिक की हिस्सेदारी होती है। इस योजना के अंतर्गत ₹500000 तक का व्यापारिक ऋण लेने पर महिलाओं को किसी भी प्रकार का कॉलेटरल या गारंटी देने की आवश्यकता नहीं होती है। अगर 5 लाख से लेकर 25 लाख रुपए तक का ऋण लेती है, तो महिलाओं को यहां पर गारंटी देनी होती है।

  SBI Stree Shakti Yojana के उद्देश्य :

सरकार का इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है ताकि वो भी व्यापार और बिजनेस क्षेत्र में आगे बढ़ सके। जिसके लिए महिलाओं को एसबीआई बैंक बहुत ही कम ब्याज दर पर 25 लाख रुपए तक का लोन देता है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बने और खुद का बिजनेस शुरू करें।

SBI Stree Shakti Yojana के लाभ और विशेषताएं :

स्टेट बैंक आफ इंडिया द्वारा देश की महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए लोन की सुविधा दी जा रही है। 

  1. इस योजना के अंतर्गत कोई भी महिला बहुत कम ब्याज दर पर लोन प्राप्त करके खुद का बिजनेस शुरू कर सकती है। 
  2. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा शुरू की जा रही इस योजना के अंतर्गत 25 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है। अलग-अलग केटेगरी और अलग-अलग बिजनेस के अनुसार अलग-अलग ब्याज दर लगती है। 
  3. कोई भी महिला अगर ₹200000 से अधिक का बिजनेस लोन लेती है तो 0.5% का ब्याज उन्हें कम देना होता है।
  4. ₹500000 तक के लोन के लिए किसी भी प्रकार की गारंटी की आवश्यकता नहीं होती है।
  5. इस योजना के अंतर्गत आप ₹50000 से लेकर 25 लाख रुपए तक का लोन ले सकती है।  योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे उद्योग करने वाली महिलाओं को अपने बिजनेस को बड़ा बनाने का मौका मिलेगा।

SBI Stree Shakti Yojana में शामिल बिजनेस की लिस्ट :

•  साबुन और डिटर्जेंट का बिजनेस

•  डेयरी का बिजनेस 

•  कपड़ों के निर्माण का बिजनेस

•  खेती से जुड़े उत्पादों का व्यापार

•  कुटीर उद्योग

•  कॉस्मेटिक आइटम का बिजनेस

•  ब्यूटी पार्लर का बिजनेस 

SBI Stree Shakti Yojana की पात्रता :

• भारत की स्थाई निवासी महिला इस योजना में आवेदन कर सकती है।

• इस योजना में आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 वर्ष मिनिमम होना आवश्यक है।

• इस योजना की वही महिला पात्र होती है जिसकी 50% या उससे अधिक बिजनेस में साझेदारी है।

• जो महिलाए छोटे स्तर पर पहले से ही बिजनेस कर रही है वो महिलाए इस योजना की पात्र हैं। 

SBI Stree Shakti Yojana के आवश्यक डॉक्युमेंट्स :

• निवास का प्रमाणपत्र 

• आधार कार्ड

• कंपनी का मालिकाना हक का प्रमाण पत्र

• एप्लीकेशन फॉर्म

• बैंक का स्टेटमेंट

• पिछले 2 साल का इनकम टैक्स रिटर्न

• पासपोर्ट साइज का फोटो

• पहचान पत्र

• मोबाइल नंबर

• बिजनेस प्लान लाभ और हानि का विवरण

SBI Stree Shakti Yojana का लाभ लेने की प्रोसेस :

अगर कोई भी ऐसी महिला स्त्री शक्ति योजना का का लाभ उठाना चाहती है  और अपने बिजनेस को ऊपर बढ़ाना चाहती हैं तो इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आप नीचे बताएगी स्टेप्स को फॉलो करें।

• स्टेट बैंक आफ इंडिया की सबसे नजदीकी ब्रांच में विजिट करे। (आप SBI की ऑफिसियल साइट पे भी विज़िट कर सकते है https://www.onlinesbi.sbi/)

• बैंक में जाकर आपको बताना है कि आप एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहती है।

• आपको एसबीआई बैंक के कर्मचारी इस योजना के बारे में जानकारी देंगे और कुछ जानकारी पूछेंगे।

• उसके बाद आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म दिया जाएगा, जिसमे कई प्रकार की जानकारी पूछी जाएगी।

• जो भी जानकारी दी गई है उसे आपको ध्यानपूर्वक दर्ज करना है और सही स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपका कर सिग्नेचर कर देना है।

• जो भी दस्तावेज आवश्यक है उसे आपको फार्म के साथ बैंक में जमा करवा देना है।

• उसके बाद बैंक आवेदन फार्म की जांच करेगी और आपको कुछ दिन के अंदर इसका सत्यापन करने के बाद आपकी लोन राशी अप्रूव कर देता है।

• इस स्टेप को फॉलो करके आप स्टेट बैंक आफ इंडिया स्त्री शक्ति योजना का लाभ उठा सकती है।

1 thought on “SBI Stree shakti yojana। Good News, अब हर महिला बनेगी आत्मनिर्भर। महिलाओ को मिलेगी 25 लाख तक की लोन।”

Leave a Comment